माँ क्या है?
माँ
ममता का किनारा है
माँ जीवन का सहारा है,
माँ पूजा की थाली है
माँ जीवन की रखवाली है,
माँ गीत है , संगीत है
माँ सहारे का मीत है,
माँ ममता की लोरी है
माँ जीवन की डोरी है,
माँ चारों धाम है
माँ ईश्वर का दूसरा नाम है,
माँ जगत जननी है
माँ दुखों की हरनी है,
माँ सृष्टि है
माँ दूरदृष्टी है,
माँ गंगा है ,काशी है
घट घट की वासी है,
माँ संसार है
माँ बच्चों का प्यार है,
माँ आत्मा है
माँ ही परमात्मा है,
माँ पृथ्वि है, धुरी है
माँ के बिना तो,
इस दुनिया की
कल्पना ही अधूरी है...
शिवांगी जैन

बहुत ख़ूबसूरत क़लमकारी दोस्त!
जवाब देंहटाएं©sakib
Thankyou Dost
जवाब देंहटाएं. ✔ अनुपम नायाब रचना
जवाब देंहटाएंBhut sundar beta
जवाब देंहटाएंसुंदर कविता। अच्छा प्रयास है।
जवाब देंहटाएंShukriya Manish ..keep supporting
जवाब देंहटाएं🥺💯
जवाब देंहटाएं